पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Aamir Khan39s Daughter Seen In The Shooting Of The Crime Thriller Web Series Sonakshi Arrived Home By Motorcycle

क्राइम थ्रिलर वेब सीरिज की शूटिंग में दिखी आमिर खान की बेटी, सोनाक्षी मोटर साइकिल से पहुंची घर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोठी रोड पर हुई शूटिंग

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा शुक्रवार को भी दिनभर वेब सीरिज फालेन की शूटिंग करती नजर आई। इस दौरान अभिनेता आमिर खान की बेटी ईरा खान भी शूटिंग क्रू के साथ सहयोगी की भूमिका में नजर आई। वे शेखावाटी में पहली बार आई हैं। इस वेब सीरिज की शूटिंग अभी कई दिन तक क्षेत्र में चलेगी। दरअसल, क्राइम थ्रिलर इस वेब सीरिज की शूटिंग दूसरे दिन शुक्रवार को कोठी रोड पर जबरसिंह शेखावत के मकान पर हुई। इस मकान के पुलिस की भूमिका में दिखाई दे रही सोनाक्षी सिन्हा का घर बताया गया है जहां वे एक्सरसाइज करने के बाद मोटर साइकिल से फाॅरमल ड्रेस में पहुंची। रास्ते पर मोटर साइकिल चलाते उनकी शूटिंग की गई। घर पहुंचने के बाद भी उनके कई सीन वहां फिल्माए गए। इस मौके पर कई बार री टेक होने के कारण शूटिंग में देरी हुई। सोनाक्षी के साथ उसकी मां भी दिखाई दी। इससे पहले इस वेब सीरिज की कुछ शूटिंग रेलवे स्टेशन व राजपूत छात्रावास में भी हुई। विजय सिंह शेखावत ने अपने आवास पर फिल्म की यूनिट के लोगों का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी सिन्हा डायरेक्टर रीमा कागती के वेब शो फालेन से डिजिटल प्लेटफार्म पर डेब्यू कर रही है। उनके साथ साउथ के हीरो सहित अनेक कलाकार काम कर रहे हैं। सोनाक्षी इस इलाके में किसी ब्लाइंड मर्डर की तहकीकात कर रही है।

आमिर खान की बेटी इरा खान दिखी बिंदास मूड में

फिल्म स्टार आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इरा खान शुक्रवार को कोठी रोड पर चल रही वेब सीरिज फालेन की शूटिंग में पहुंची। इस दौरान वह बिदांस मूड में दिखाई दी। इरा खान शार्ट ड्रेस में दिखी। चर्चा के अनुसार वह फिल्म निर्माण में सहयोग कर रही है। इरा खान ने वॉकी टॉकी टांग रखी है। इरा खान निर्देशन के गुर सीखती नजर आई। कुछ दिनों पहले इरा खान का एक बूमरैंग वीडियो वायरल हुआ था, इसमें इरा खान को फर्श पर लेटे हुए मदद के लिए पूछते देखा जा सकता है। इरा फिल्म में कलाकारों को उनके सीन के बारे में बताती नजर आ रही है।

खबरें और भी हैं...