- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Academic And Social Consciousness Conference On 23
शैक्षणिक व सामाजिक चेतना सम्मेलन 23 को
झुंझुनूं | बाबू शोभा राम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर की अोर से 23 मार्च को जयपुर में मत्स्य संघ के प्रथम प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी बाबू शोभाराम कुमावत की पुण्य तिथि पर शैक्षणिक, सामाजिक चेतना सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कुमावत समाज के महेंद्र चंदवा ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डूंगर राम गेदर ने समाज के प्रबुद्ध लोगों की रविवार को बैठक ली। गेदर ने कहा कि 23 मार्च को जयपुर में होने वाले सम्मेलन में मुख्य अतिथि सीएम अशोक गहलोत होंगे। झुंझुनूं में हुई बैठक में समाज के लोगों को सम्मेलन से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई। धर्मपाल, बाबूलाल कुंडलवाल, सुभाष कुंडलवाल, श्रीराम गुरु, विद्या चंद कुमावत, राजेश कुमावत मौजूद रहे।