पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नकली नोट मामले में आरोपी को जेल भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुकुंदगढ़ | ट्रक चालक को नकली नोट देने के मामले में गिरफ्तार झुंझुनूं के सब्जी विक्रेता को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेज दिया। एसएचओ रामस्वरूप बराला ने बताया आरोपी इमरान ने पूछताछ में बताया कि वह सब्जी का आढतिया है और कई खुदरा दुकानदार उससे सब्जी खरीदते हैं, जिनमें से किसी ने उसे ये नोट दिए थे। उसने नोट गल्ले में रख दिए। जब 6 मार्च को ट्रक चालक को रुपए उधार देने की बात हुई तो गल्ले से रुपए उसे दे दिए। गौरतलब है कि झुंझुनूं के वार्ड 30 बंदूकिया मोहल्ला निवासी इमरान सब्जीफरोश के खिलाफ ने ट्रक ड्राइवर करजेड़ा, सांडवा, चूरू के हरिदास स्वामी ने मामला दर्ज करवाया था। उसने इमरान से तीन हजार रुपए उधार लिए थे। ये नकली नोट थे।
खबरें और भी हैं...