पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bisau News Rajasthan News Accused Of Placing Substandard Material In The Security Wall Being Built To Save Soil Erosion

मिट्‌टी का कटाव बचाने के लिए बन रही सुरक्षा दीवार में घटिया सामग्री लगाने का लगाया आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सड़क को मिट्टी के कटाव से बचाने के लिए पीडब्लूडी ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही सुरक्षा दीवार में घटिया सामग्री काम में लेने के विरोध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, पीडब्लूडी मंत्री एवं कलेक्टर को पोर्टल पर शिकायत की है। ग्रामीण लुकमान खान, रसीद खान, बशीर खान, अनवर खान आदि ने शिकायत में बताया कि मलसीसर रोड पर गांगियासर में निराधनू वाली ढलान पर पूर्व सरपंच सांवत खान के बाड़े के पास सड़क के दोनों तरफ बरसात के दौरान मिट्‌टी का कटाव बचाने के लिए करीब 300-400 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। इस काम में घटिया निर्माण सामग्री काम ली जा रही है। दो दिन पूर्व बारिश का पानी आने से सुरक्षा दीवार के नीचे मिट्‌टी का कटाव हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार सुरक्षा दीवार की नींव नहीं भर कर ऊपर मिट्‌टी में ही दीवार उठा कर कार्य कर रहा है। शनिवार को इसकी जांच करने आए पीडब्लूडी अधिकारियों को इस बारे में शिकायत की तो उन्होंने कहा कि दीवार का कार्य सही चल रहा है।

दीवार के नीचे से दिखाई दे रहा है बरसात से हुआ मिट्‌टी का कटाव।
खबरें और भी हैं...