अलायंस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह
नवलगढ़ | एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब की ओर से जांगिड़ अस्पताल में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. दयाशंकर जांगिड़, समाजसेवी कैलाश चोटिया, अंतरराष्ट्रीय सचिव डॉ. अनिल शर्मा व लोहार्गल सरपंच जगमोहन सिंह शेखावत बतौर अतिथि थे। इस मौके पर योगेंद्र मिश्रा, मोहनलाल चूड़ीवाल, दीपचंद पंवार, संजय बसोतिया, मुरली मनोहर चोबदार, योगेश सोनी, केके डीडवानिया, भूपेश शर्मा, ओमी पंडित, जब्बार खोकर, महेश शर्मा, छगन लाल सैन, रामगोपाल शर्मा, जनार्दन घोड़ेला, रामगोपाल शर्मा, दिनेश कुमावत, प्रमोद कुमावत, श्यामसुंदर जांगिड़ सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।