- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Arrested In A Vehicle With Pistol And Cartridge Arrested
गाड़ी में ताेड़फाेड़ करने का अाराेपी पिस्टल व कारतूस समेत गिरफ्तार
काेतवाली पुलिस ने बुधवार काे एक युवक के पास पिस्टल व कारतूस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अाराेपी कालीपहाड़ी (बगड़) निवासी प्रवींद्र सिंह उर्फ कालू(21) पुत्र जयसिंह है।
दरअसल पुलिस काे मुखबिर से सूचना मिली कि चिड़ावा राेड पर विनायक हाेटल के पास एक युवक हथियार लिए खड़ा है। सूचना पर एसअाई श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम माैके पर पहुंची। वहां विनायक हाेटल से अागे सड़क किनारे एक युवक खड़ा था। पुलिस टीम काे अाते देख उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर उसकाे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पाजामे की जेब में एक देशी पिस्टल व कारतूस मिला। पुलिस ने पिस्टल व कारतूस जब्त कर अाराेपी प्रवींद्र सिंह काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अार्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अाराेपी काे पकड़ने वाली टीम में काेतवाली के एसअाई श्रवण कुमार, कांस्टेबल चेनाराम, आनंदमान शामिल रहे। हथियार समेत पकड़े गए प्रवींद्र के खिलाफ गाड़ी के शीशे ताेड़ने का मामला दाे दिन पहले ही दर्ज हुअा था।