बाघोली शीतला माता का मेला 16 मार्च को
बाघोली | बाघोली के पावर हाउस के पास शीतला माता मंदिर में 16 मार्च को मेला भरेगा। मेला कमेटी की जय सिंह शेखावत ने बताया कि मेले में रविवार रात्रि को स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या होगी। सुबह माता के मंदिर में ठंडे भोजन का भोग लगाया जाएगा। उसके बाद दोपहर 2 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता शुरू होगी। अंतिम कुश्ती 5100 रुपए की करवाई जाएगी। दोपहर 3 बजे से चंग धमाल प्रतियोगिता होगी।