- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Balaji Temple39s Outstanding Bill Submitted By Aen And Aro
बालाजी मंदिर का बकाया बिल एईएन व एआरओ ने जमा कराया
एईएन व एआरओ का सम्मान करते ग्रामीण।
बिसाऊ | महनसर के जोहड़ वाले बालाजी मंदिर की नर्सरी के 20 साल पुराने बकाया बिजली बिल की राशि 46 हजार 260 रुपए डिस्कॉम के एईएन व एआरओ ने अपनी जेब से जमा करवाई। इस पर गांव वालों ने दोनों का सम्मान किया। हीरालाल सैनी के अनुसार मंदिर की जमीन पर 20 साल पहले नर्सरी संचालित थी। जिसका बिजली बिल 46 हजार 260 रुपए बकाया चल रहा था। सहायक अभियंता योगेश मित्तल व एआरओ पंकज शर्मा ने बिल की पूरी राशि अपनी जेब से जमा करवाकर पहल की। इस पर गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश पोदार, गोविंद खेतान, सुशील मस्करा, पवन मस्करा आदि ने दोनों अधिकारियों का सम्मान किया।