पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Been Supplying Drugs For 15 Years 4 Arrested 27 Kg Hemp Also Seized

15 साल से कर रहे थे नशे की सप्लाई4 पकड़े गए...27 किलो गांजा भी जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में हर दिन तस्कर और गांजे की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है। शनिवार को भी पुलिस ने शहर में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले बंगाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गांधी नगर रेलवे स्टेशन से 27 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी एस वन में सवार थे। यह गैंग बंगाल से 3 हजार रुपए प्रति किलो गांजा खरीदती और जयपुर में 10 हजार प्रति किलो सप्लाई करती। इस गैंग के बारे में कमिश्नरेट स्पेशल टीम को एक महीने पहले कुछ जानकारी मिली थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम भरतपुर रवाना गई जबकि दूसरी टीम मालवीय नगर, तीसरी टीम महावीर नगर, चौथी टीम गांधी नगर रेलवे स्टेशन और जयपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात की। शनिवार को दो बदमाश बंगाल आ रही ट्रेन से उतरे उनके पास पीले रंग के 12 पार्सल थे। पुलिस को संदेह हुआ तो उन्हें पकड़कर पार्सल की जांच की गई। इसमें 26 किलो गांजा भरा था। पूछताछ में उन्होंने दो रिसीवर की जानकारी दी। इन्हें बजाजनगर और जवाहर सर्किल पुलिस की मदद से पकड़ा। उनके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा, 18 हजार रुपए नकद और स्कूटी बरामद हुई है।

डाॅक्टर ने टिश्यूपेपर से बनाया मास्क, मरीजाें काे फ्री बांट रहे

जयपुर| राजधानी जयपुर में काेराेना वायरस की दस्तक के बाद मास्क की धड़ल्ले से कालाबाजारी हाे रही है। बढ़ती मांग के चलते डेढ रुपए के मास्क के बीस रुपए तक वसूले जा रहे है। मास्क की कालाबाजारी के बीच दुर्गापुरा निवासी डाॅ. दीपक अग्रवाल ने टिश्यूपेपर काे उपयाेग करते हुए घरेलू मास्क का इजाद कर दिया। इतना ही नहीं डाॅक्टर अग्रवाल हाॅस्पिटल में अा रहे मरीजाें अाैर उनके परिजनाें काे यह मास्क बनाना भी सिखा रहे है अाैर अब तक करीब 300 लाेगाें काे फ्री में मास्क बांट चुके है।

विदेश में भेजा कपड़ा चोरी, बीमा कंपनी चुकाए इंश्योर्ड वैल्यू के 52 लाख रुपए

जयपुर। राज्य उपभोक्ता आयोग की बैंच दो ने एक मामले में युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी पर विदेश में भेजा गया कपडा चोरी होने पर क्लेम खारिज करने पर इंश्योर्ड वेल्यू के 52 लाख 4 हजार 304 रुपए व परिवाद व्यय के 25 हजार रुपए 9 प्रतिशत ब्याज सहित अदा करने का आदेश दिया। आयोग ने यह फैसला भीलवाड़ा की बीएसएल लिमिटेड कंपनी के परिवाद पर दिया है। परिवादी के अनुसार उसकी कंपनी कपडे का निर्माण करती है और उसे 50 देशों में एक्सपोर्ट करती है। उसने पिछले कई सालों से युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस की मेरिन पॉलिसी ले रखी है। जिसके तहत विश्व में कही भी सामान जहाज, रेल, एयर से भेजा जाता है। उसने स्पेन के कैलाओ बंदरगाह के लिए कपडा कोरियर किया जिसका बीमा कंपनी ने मेरिन बीमा प्रमाण पत्र जारी किया जिसकी इंश्योर्ड वेल्यू 52 लाख 4 हजार 304 रुपए थी।

बीटेक छात्र ने 4 एसयूवी चुराकर किराये पर चलाई

जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। यह चोर बीटेक का छात्र रह चुका है। आईटी में एक्सपर्ट होने के चलते एसयूवी गाड़ियों के लॉक पासवर्ड बदलकर कार चुरा ले जाता। फिर चोरी की कार को किराये पर चलता। एडिशनल डीसीपी धर्मेन्द्र सागर ने बताया कि मनिहारों का रास्ता किशनपोल बाजार निवासी प्रणत सोगानी (26) को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने वैशालीनगर और शिप्रापथ थाना इलाके से चारों गाडिया चुराई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जूम कार सर्विस की कार चुराता है। इस सर्विस में कार रेंट पर मिलती है। इस कार की बुकिंग कराने वाले को एक कोड मिलता है यह कोड लगाते ही कार अनलॉक हो जाती है। कार के स्विच में चाबी पहले से लगी रहती है। बदमाश ने ऐसी कारों को टारगेट किया और तकनीकी संसाधनों की मदद से लॉक खाेलकर कार ले जाता था। चोरी की कार को किराये पर चलाता था। ताकि किसी को संदेह भी ना हो।

एसीपी मेघचंद मीणा ने बताया कि हैड कांस्टेबल सूबेसिंह ने जाब्ते की मदद से आरोपी को अजमेरी गेट पर पकड़ा। उसके पास दो टाटा कंपनी की हैक्सा और दो एक्सयूवी 500 मिली है। चोरी की वारदात अन्य थाना इलाकों में हुई है।

वन वे हटाने और दो घंटे की पार्किंग के लिए दोपहर तक बंद रहा एमआई रोड

जयपुर। एम आई रोड का बाजार शनिवार को दोपहर तक बंद रहा। यहां के व्यापारी पिछले 6 माह से वन वे हटाने और दो घंटे की सख्त पार्किंग की मांग कर रहे हैं। चार माह पहले भी व्यापारियों ने डीसीपी ट्रैफिक व निगम कमिश्नर से मिलकर वन वे हटाने और पार्किंग व्यवस्थित करने की मांग रखी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे खफा व्यापारियों ने सुबह से ही अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। आम दिनों में सुबह दस बजे खुलने वाला बाजार दोपहर एक बजे तक बंद रहा। व्यापारियों ने पांच बत्ती पहुंचकर नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एमआई रोड व्यापार मंडल के महासचिव सुरेश सैनी ने बताया कि व्यापारियों ने रैली निकाली, दोपहर तक बाजार बंद रखा, इस दौरान एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक सत्यवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।

धोखे से तलाक की डिक्री ली, आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

जयपुर। महानगर की महिला उत्पीड़न मामलों की विशेष कोर्ट-2 ने धोखे से तलाक की डिक्री लेकर दूसरी शादी करने वाले एडवोकेट वरुण गोयल की जमानत अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस की तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया मारपीट, दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म सहित अन्य आरोप प्रमाणित होना पाया है। पीडि़ता व आरोपी के बेटे और बेटियों के बयानों व पीडि़ता की ओर से चोट के संबंध में पेश किए गए फोटोग्राफ से आरोपी पर लगाए आरोप झूठे प्रतीत नहीं होते।

मजदूर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने नरेंद्र

जयपुर| राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद खलीफ खां ने नरेंद्र स्वरूप चंदेल को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राजस्थान का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कई संगठनों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर एससी-एसटी, ओबीसी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुंजीलाल मीणा, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद खलीफ खां सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिश्यू से ही सिंगल अाैर डबल लेयर मास्क बनाए

डाॅक्टर पेशे से फिजिशियन डाॅ. दीपक अग्रवाल ने बताया कि टिश्यू पेपर, रबर बैंड, सेलाे टेप अाैर स्टेपलर यूज करके घर पर ही सिंगल, डबल अाैर फाेर लेयर मास्क तैयार किया जा सकता है। इसके लिए अच्छी क्वालिटी के टिश्यू पेपर काम ले ताे ज्यादा बेहतर रहेगा। घर बने से इस टिश्यूपेपर मास्क अासानी से यूज किया जा सकता है अाैर लागत भी इसमें केवल एक रुपए ही अाती है।

एेसे बनाया मास्क: दाे टिश्यू पेपर लें अाैर दाेनाें के बड़े किनाराें पर सेलाे टेप लगा देंवे। इस पेपर काे जापानी फैन की तरह फाेल्ड कर दें।किनारे फाेल्ड कर रबर बैंक लगाकर स्टेपल कर दे। यूज करने के दाैरान इसे चाैड़ा कर मुहं अाैर नाक पर लगाया जा सकता है।

शहर में हर दिन तस्कर और गांजे की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है। शनिवार को भी पुलिस ने शहर में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले बंगाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गांधी नगर रेलवे स्टेशन से 27 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी एस वन में सवार थे। यह गैंग बंगाल से 3 हजार रुपए प्रति किलो गांजा खरीदती और जयपुर में 10 हजार प्रति किलो सप्लाई करती। इस गैंग के बारे में कमिश्नरेट स्पेशल टीम को एक महीने पहले कुछ जानकारी मिली थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम भरतपुर रवाना गई जबकि दूसरी टीम मालवीय नगर, तीसरी टीम महावीर नगर, चौथी टीम गांधी नगर रेलवे स्टेशन और जयपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात की। शनिवार को दो बदमाश बंगाल आ रही ट्रेन से उतरे उनके पास पीले रंग के 12 पार्सल थे। पुलिस को संदेह हुआ तो उन्हें पकड़कर पार्सल की जांच की गई। इसमें 26 किलो गांजा भरा था। पूछताछ में उन्होंने दो रिसीवर की जानकारी दी। इन्हें बजाजनगर और जवाहर सर्किल पुलिस की मदद से पकड़ा। उनके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा, 18 हजार रुपए नकद और स्कूटी बरामद हुई है।

एडिशनल कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सीएसटी व बजाजनगर थाना पुलिस ने 26 किलो गांजा के साथ तस्कर नाल मिया उर्फ लाल मियां (34) और सुकुमार सरकार (40) निवासी कुच बिहार पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह गांजा कालापानी कूच बिहार हाल वसुंधरा कॉलोनी टोंक फाटका निवासी देवगन बर्मन उर्फ नवीन (34) को देना था। इसे भी स्कूटी व 18 हजार रुपए सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे रिसीवर संतोष दास को मालवीय नगर से दस्तयाब कर उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। चारों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। एडिशनल डीसीपी विमल सिंह नेहरा ने बताया कि आरोपी नाल मियां और सुकुमार सरकार सिलिगुडी से गांजा खरीदकर लाते हैं और संतोष दास व देवगन वर्मन को देते हैं। दोनों बदमाश गांजे के एक-दो किलो के पैकेट बनाकर स्कूटी से सप्लाई करते थे।

राजस्थान

05

, झुंझुनूं, सोमवार 09 मार्च, 2020
खबरें और भी हैं...