पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Bhamashah Gave Generous Support Announcements Of 100 Million In Schools Of The State Gave Nine Crore In Cash Awards Of Five Crore

भामाशाहों ने दिल खोलकर दिया सहयोग, प्रदेश के स्कूलों में सौ करोड़ की घोषणाएं, नौ करोड़ नगद दिए, पांच करोड़ के पुरस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी स्कूलों में वार्षिकोत्सव करवाने का सरकार का आइडिया बहुत शानदार काम कर गया। इसके बेहतरीन परिणाम आए हैं। महज दो महीने में प्रदेश भर की स्कूलों में इन आयोजनों से करीब सौ करोड़ की घोषणाएं हुई हैं। इसमें स्कूलों के लिए नौ करोड़ रुपए की नगद राशि और करीब दो लाख छात्रों को पांच करोड़ के नगद पुरुस्कार भी शामिल हैं। राजस्थान काउंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन पर 11 मार्च तक आए डाटा के अनुसार रैंकिंग में जयपुर जिला पूरे प्रदेश में टॉप पर रहा। झुंझुनूं जिला चौथे स्थान पर रहा। दूसरे नंबर पर बाड़मेर और तीसरे स्थान पर अलवर रहा।

18 लाख भामाशाहों व अभिभावकों को जोड़ा

यह पहली बार था कि सरकारी स्कूलों में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र सम्मेलन बड़े स्तर पर हुए। इसकी हर स्तर पर मॉनिटरिंग भी की। विभाग के पोर्टल पर कार्यक्रम होते ही इसकी जानकारी फोटो सहित अपडेट करवाई गई। प्रदेश के 33 जिलो में 13 हजार से अधिक स्कूलों में यह कार्यक्रम हुए। जिनमें 18 लाख से अधिक अभिभावकों और भामाशाहों ने भाग लिया। अब राशि के उपयोग के लिए एसएमडीसी यानी स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति निर्णय लेगी। इसके बाद स्कूलों में काम करवाए जा सकेंगे।

यह भी जानिए, स्कूलों का सालाना बजट ही बेहद कम, इसलिए यह वार्षिकोत्सव ही तस्वीर बदलेंगे


राज्य का शिक्षा बजट

38 हजार 712 करोड़ रुपए

वेतन पर खर्च

- 33 हजार करोड़

शेष बजट

- 5.7 हजार करोड़

सरकारी स्कूल

- 63 हजार

प्रति स्कूल खर्च सालाना

- 25 हजार रुपए

ये हैं टॉप फाइव जिले : नगद पुरस्कार देने में झुंझुनूं दूसरे स्थान पर

जिला वार्षिकोत्सव नकद राशि घोषणाएं पुरस्कार कुल राशि

जयपुर 770 65,28,615 6,48,23,605 57,97,866 7,71,50,086

बाडमेर 620 48,69,966 5,37,24,339 37,10,821 6,23,05,126

अलवर 387 35,75,087 5,38,52,715 36,23,959 6,10,51,761

झुंझुनूं 494 47,78,735 4,49,32,830 37,84,892 5,34,96,457

नागौर 512 47,86,325 3,95,35,553 21,47,756 4,64,69,634

20 लाख रुपए खर्च कर सवा पांच करोड़ जुटाए


भास्कर

हे ‘सरकार’ आप भी अब दिल खोलिए और स्कूलों की यह दुर्दशा दूर कीजिए

ऐतिहासिक सफलता के 23 वर्ष

हर शुक्रवार बड़ी खबर

विशेष

पर्याप्त बजट के अभाव में स्कूलों में कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, अच्छे ब्लैक बोर्ड, सुसज्जित कमरों, फर्नीचर पर काम नहीं हो पाता। कई स्कूल की चार दीवारी नहीं है। कई स्कूलों में छतें टपकती हैं।

चंवरा. नेवरी के नत्थू सिंह राउमाविद्यालय में तिरपाल से ढंके कंप्यूटर।-फोटो : मोहनलाल सैनी

तस्वीर नेवरी के स्वतंत्रा सेनानी नथू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की है। जहां बच्चों के लिए कंप्यूटर लैब तो है, लेकिन सारा सिस्टम इस तरह तिरपाल से ढका है क्योंकि स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा देने वाला ही कोई नहीं है। ऑल राजस्थान कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव मुकुल आचार्य बताते हैं कि सरकार के पास कंप्यूटर शिक्षा के लिए प्रशिक्षित शिक्षक ही नहीं हैं। जरुरत इस बात की है कि सरकार स्कूलों का यह सिस्टम भी सुधारे। ताकि वार्षिकोत्सव जैसे आयोजनों की सार्थकता भी हो।

सरकार के इस एक आइडिया ने कैसे काम किया। इसके लिए झुंझुनूं जिले का उदाहरण समझा जा सकता है। रैकिंग में यह प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा। जिले के 533 स्कूलों में कार्यक्रम हुए। जिन पर करीब कुल 20 लाख रुपए खर्च हुए। इन कार्यक्रमों में 68 हजार 221 अभिभावक और भामाशाह शामिल हुए। पिछले दो माह से हो रहे इन कार्यक्रमों के जरिए इन स्कूलों में 5 कराेड 34 लाख 96 हजार 457 रुपए की घोषणाएं हुई। इनमें 47 लाख 78 हजार 735 रुपए नगद शामिल हैं। शेष 4 करोड 49 लाख 32 हजार 830 रुपए की घोषणाएं हैं। कई भामाशाहों ने छात्र छात्राओं को नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया। कुल 25 हजार 806 छात्रों को करीब 37 लाख 84 हजार 892 रुपए की नगद राशि दी गई।
खबरें और भी हैं...