- Hindi News
- National
- Malsisar News Rajasthan News Bhuda39s Bass Kapil Took Seven Wickets In A Single Match
भुदा का बास के कपिल ने एक ही मैच में लिए सात विकेट
कालियासर के खेल मैदान पर रविवार काे कालियासर प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियाेगिता का अागाज पेसेफिक स्कूल के निदेशक सुशील शर्मा के मुख्य अातिथ्य में हुअा। अध्यक्षता पूर्व प्रधान माेहर सिंह ने की।
शुभारंभ मैच ढीलसर व भूदा का बास के बीच खेला गया। 10 अाॅवर के मैच में ढीलसर ने पहले खेलते हुए 58 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी भुदा का बास टीम ने 5 विकेट खाेकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भूदा का बास के गेंदबाज कपिल ने 7 विकेट लिए। उन्हें मैन अाॅफ दी मैच का अवार्ड मिला। अंपायर की भूमिका राकेश नैण व अजय नेहरा ने निभाई। अायाेजक राधाकृष्ण शर्मा, मनाेज गाेस्वामी, कुलदीप शर्मा व बाबूलाल लाेहमराेड़ ने बताया कि प्रतियाेगिता में अासपास की 20 टीम भाग ले रही है। इस अवसर पर दयाराम नैण, अनुज नेहरा, सुनिल जाेइया, पंकज मीणा सहित कई लोग माैजूद थे।
देवीपुरा में वाॅलीबॉल स्पर्धा का उद्घाटन मैच फतेहसरा ने जीता
झुंझुनूं | श्रीबालाजी नवयुवक मंडल की अोर से देवीपुरा में वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को हुआ। उद्घाटन मैच बाडलवास एवं फतेहसरा के बीच खेला गया जिसे फतेहसरा ने तीन-दो से जीत लिया। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 11,000, द्वितीय विजेता को 5100 रुपए एवं तृतीय विजेता को 1100 रुपए व ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता के उद्घाठन के अवसर पर भोपाल सिंह, दीपक शर्मा, विकास गोदारा, संजय बॉयल, विजय बेलीवाल, सुधीर बॉयल, कैलाश, गोरेंद्र झाझड़िया, पवन कुमार, सुधीर कुमावत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
मलसीसर. कालियासर प्रीमियम लीग का शुभारंभ करते अतिथि।