भाजपा मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत
झुंझुनूं | इंदिरा नगर स्थित कान्हा रेस्टोरेंट में भाजपा के नव निर्वाचित शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा का मंडल सदस्यों ने रविवार को युवा नेता ठेकेदार दिलीप सैनी के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शर्मा ने कहां कि वे शहर के सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे। हर वर्ग के लोगों के कार्य प्राथमिकता से करेंगे। इस अवसर पर एडवोकेट पंकज बावलिया, राकेश गौड़, एडवोकेट पारस सैन, हरि शर्मा, कृष्ण सैनी, मनीष सैनी, ताराचंद, मुकेश, रविकांत सैनी, मनोज सहरिया, कन्हैयालाल मौजूद थे।