- Hindi News
- National
- Pilani News Rajasthan News Bjp Pilgrims Celebrate 67th Birthday Of Former Chief Minister Vasundhara Raje In Pilani
पिलानी में भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का 67वां जन्मदिन मनाया
पिलानी | भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का 67वां जन्मदिन मनाया। पूर्व जिला अध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत व नगर अध्यक्ष मनोज आलड़िया ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री राजे का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर राजकुमार राव, हर्षवर्धनसिंह शेखावत, मुरलीमनोहर शर्मा, सुरेंद्र सोनी, धर्मेंद्र नेहरा, घनश्याम बालापोता, कृष्ण, प्रवीण बनगोठड़ी, अनिल सोनानिया, नरेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।