पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Bloody Clash Over Sew Dispute 11 People Injured On Both Sides 5 Jhunjhunu Refer

सींव के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 11 लोग हुए घायल, 5 झुंझुनूं रैफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरकड़ा में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष छिड़ गया जिसमें 6 महिलाओं सहित 11 जने घायल हो गए। घायलों को खेतड़ी के अजीत अस्पताल लाया गया जहा पर पांच जनों को झुंझुनूं रैफर कर दिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मिर्ची डालकर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार खरकड़ा गांव के नाैरंगलाल सैनी व सुगनाराम सैनी के बीच खेत की सींव काे लेकर विवाद था।

तारबंदी काे उखाड़ने से यह झगड़ा हुअा। झगड़े में घायल नौरंगलाल के बेटे खरकड़ा निवासी कैलाशचंद्र सैनी ने बताया कि गुरुवार सुबह वे अपने खेत में थे। सुगनाराम सैनी, उसके बेटे प्रवीण व भतीजाें ने तारबंदी उखाड़ दी। मना करने पर इन लाेगाें ने मारपीट की। अांखाें में लाल मिर्च डाल दी। झगड़े में उसकी मां कमला देवी (52), वह खुद कैलाशचंद्र सैनी (32), भाई रेवत कुमार सैनी (27), भाई की प|ी
पार्वती देवी (27), पुत्र विकास कुमार (13) घायल हाे गए। दूसरे पक्ष की कौशल्या देवी (25) प|ी रामाेतार, विमला देवी (30) प|ी रामनिवास, कंवरी देवी (55) प|ी गुगनराम, मंजू देवी (25) प|ी कृष्ण कुमार,
सुगनाराम सैनी (60) पुत्र मालाराम
सैनी व कृष्ण कुमार (30) पुत्र सत्यनारायण सैनी घायल हाे गए।
इसकी सूचना 108 एंबुलेंस व पुलिस काे दी गई।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलाें काे खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल लाया गया। बाद में हालत गंभीर हाेने पर कमला देवी, कैलाशचंद्र सैनी, रेवत कुमार सैनी, पार्वती देवी, विकास कुमार काे झुंझुनूं रैफर किया गया। एएसआई प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रुम से खरकड़ा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक पक्ष के घायलों को परिजन राजकीय
अजीत अस्पताल गए, दूसरे पक्ष के घायलों को पुलिस खेतड़ी अजीत अस्पताल लेकर आई।

प्रहलादसिंह ने बताया कि झगड़े का मुख्य कारण था एक पक्ष खेत की मेड़ पर तारबंदी के पोल लगा रहा था दूसरे पक्ष ने पोल उखाड़ने शुरु कर दिया। पोल उखड़ने की बात को लेकर दोनों पक्षों में बात बढ़ गई तथा लाठियाें से एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे 11 जने घायल हो गए। कैलाश सैनी ने बताया कि खेत की पाल के ऊपर तार खींचे हुए थे जिनको उन्होंने उखाड़ दिया। तार उखाड़ने के लिए मना किया तो आंखों में मिर्च डाल कर लठों से मारपीट करने लगे। दूसरे पक्ष का कहना है कि उन लोगों ने हमारे खेत में तारबंदी कर रहे थे जिसको उखाड़ दिया तो मारपीट करने पर उतारू हो गए।

झुंझुनूं. झगड़े में घायल पिता-पुत्र।
खबरें और भी हैं...