- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Board Examination Seven Flyers Investigate Examination Centers
बोर्ड परीक्षा : सात उड़नदस्तों ने की परीक्षा केंद्रों पर जांच
झुंझुनूं | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की जिले में चल रही 12वीं की परीक्षा को लेकर निरीक्षण दलों ने जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों की बुधवार को जांच की। डीओ माध्यमिक अमरसिंह पचार के फ्लाइंग दल ने अलसीसर व खेतड़ी के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों की जांच की। ताे वही एडीईओ महेश सिलाइच की अगुवाई वाली जांच टीम ने उदयपुरवाटी के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों की जांच की। इसके अलावा एडीईओ कमलेश तेतरवाल की टीम ने झुंझुनूं, उदयपुरवाटी और खेतड़ी के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। वही बोर्ड की तीन जांच टीमों ने बुहाना, चिड़ावा और मंड्रेला में परीक्षा केन्द्रों की जांच की। इसके अलावा महेन्द्र सिंह की अगुवाई वाली टीम ने नवलगढ़, मुकुंदगढ़ और मंडावा के परीक्षा केन्द्रों की जांच की। बुधवार को जिले के करीब 50 परीक्षा केन्द्रों की जांच की गई। इनमें से किसी में भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
बिसाऊ | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं को लेकर डीईओ माध्यमिक के उडऩदस्ते ने बुधवार को महनसर परीक्षा केन्द्र की जांच की। डीईओ माध्यमिक अमरसिंह पचार की अगुवाई में एडीईओ प्रमोद आबुसरिया, व्याख्याता महेद्र कुमार ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की जांच की गई। इस दौरान किसी भी विद्यार्थी के पास अनुचित सामग्री नहीं मिली। डीईओ पचार ने परीक्षा के तनाव से बचने के लिए रात को 10 बजे के बाद सोने व सुबह जल्दी उठकर परीक्षा प्रश्नों की तैयारी करने को कहा।