- Hindi News
- National
- Khetari News Rajasthan News Both Accused Of Molesting Minor Girls Arrested
नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के दोनों आरोपी गिरफ्तार
बड़ाऊ स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने व गंदे कटाक्ष करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि रामनगर निवासी एक व्यक्ति ने दीपपुरा थाना गुढा हाल बड़ाऊ निवासी जावेद व रसूलपुर निवासी मोनू मेघवाल के खिलाफ छेड़छाड़ करने व गंदे कटाक्ष करने का मामला दर्ज करवाया था। दोनों आरोपी जावेद खान व मोनू मेघवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। वारदात में काम में ली गई मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ की जा रही है। इधर, इस मामले को लेकर बड़ाऊ के पंचायत भवन सभा कक्ष में शनिवार को शांति समिति व सीएलजी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में एएसपी मोहम्मद अयूब खान ने कहा कि गांव में आपसी भाईचारा बनाएं रखें, अगर कोई अपराध करता है तो उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। ग्रामीणों ने आश्वासन दिया की आपस में भाईचारे की परम्परा को कायम रखेंगे। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने कहा कि गुरुवार को हुई घृणित घटना जैसी पुर्नावृति न हो। इसके लिए अभिभावक विशेष ध्यान रखे। इस मौके पर फतेहसिंह बड़ाऊ, हवासिंह बगड़िया, चंद्रभान, लिकायत खां, पुष्पेन्द्रसिंह, रामनिवास गुर्जर, चंद्रभान गुर्जर, सांवरमल अग्रवाल, गिरधारीलाल जांगिड़, तसलीम खां, नवीन खां , कानसिंह शेखावत, जुगल मेघवाल, रामवतार कसाना, छगनसिंह, महेंद्र कुमावत, हिम्मतसिंह आदि मौजूद थे।
बड़ाऊ में रही शांति, दूसरे दिन खुल गए बाजार
छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले के चलते आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शुक्रवार को बड़ाऊ बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया था। शनिवार को बड़ाऊ गांव में पूर्ण रूप शांति रही। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि बड़ाऊ में शांति का माहौल बना हुआ है, एेहतिहात के तौर पर आरएसी व खेतड़ी नगर थाने का जाब्ता तैनात कर रखा है।
बड़ाऊ में शांति समिति व सीएलजी की बैठक में चर्चा करते अधिकारी।