- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Buhana Bar Threatens To Kill Union President Dangi Case Registered
बुहाना बार संघ अध्यक्ष डांगी को जान से मारने की धमकी दी, मामला दर्ज
बुहाना | बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन डांगी ने बुहाना के बिजेंद्र सिंह, मातुसिंह आदि के खिलाफ गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। डांगी ने बताया कि बुहाना उपखंड न्यायालय में सत्यवीर सिंह बनाम कर्णसिंह आदि का जमीन विवाद चल रहा है। जिसे आरोपी बेचान करना चाह रहे थे। डांगी ने अपने क्लाइंट की पैरवी करते हुए मामले में यथास्थिति के आदेश करवा दिए। जिससे आरोपियों ने डांगी से नाराज होकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने डांगी को गाड़ी से दुर्घटना करने की कोशिश की। इस अवसर पर बार संघ के अशोक कुमार यादव, कृष्ण कुमार लखेरा, सुरेंद्र कुमार यादव,प्रवीण गौड़ आदि मौजूद थे।