पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बुहाना के वकीलों ने पेन डाउन हड़ताल रखी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुहाना | बार संघ के सदस्यों ने गुरुवार को पेन डाउन हड़ताल रखी। बार अध्यक्ष गुलशन डांगी को जान से मारने की धमकी देने और गाड़ी से दुर्घटना कारित करने का प्रयास करने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर वकीलों ने हड़ताल रखी। इस संबंध में आठ मार्च को मामला दर्ज कराया गया था। सदस्यों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इस संबंध में 16 मार्च को संघ पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। संघ के अध्यक्ष गुलशन डांगी, वकील अशोक कुमार यादव, कृष्ण कुमार लखेरा, सुरेंद्र यादव, प्रवीण गौड़ सहित सभी सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...