बच्चों को खुले दिमाग से परीक्षा देने आह्वान
झुंझुनूं | द सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में शनिवार को 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह मनाया गया। चेयरमैन कैप्टन महेंद्र सिंह झाझड़िया ने बच्चों को खुद पर विश्वास रखते हुए खुले दिमाग से परीक्षा देने के बारे में बताया। इस दौरान निदेशक राजीव कुमार सहित अन्य स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।