कार चालक के खिलाफ टक्कर मारने का मामला
बिसाऊ | कमालसर के पास मंगलवार काे कार व बाइक की टक्कर के मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। तोलियासर के मांगूसिंह ने रिपोर्ट दी कि धुलंडी के दिन उसके पिता रिछपाल सिंह गांव के ही प्रवीण के साथ बाइक से चूरू जा रहे थे। मंडावा-बिसाऊ रोड पर कमालसर स्टैंड के पास कार के चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाकर बाइक को टक्कर मार दी।