- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Case Filed In Acb Against The Secretary Of Motilal College
मोतीलाल कॉलेज के सचिव के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज
करीब सात साल पुराने गबन के एक मामले में शहर के माेतीलाल काॅलेज के सचिव गुलझारीलाल शर्मा के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज हुआ है। मामला कॉलेज को उस समय सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान से जुड़ा है। दरअसल, 2012 में सरकार ने प्रदेश में अनुदानित कॉलेजों को अनुदान देना बंद कर दिया। इसके बाद कुछ कॉलेज ने अपना बकाया बता कर सरकार से देय अनुदान के भुगतान की मांग की। मोतीलाल कॉलेज ने इसके नाम पर दस करोड़ अनुदान मांगा। जो सरकार ने दे दिया, लेकिन बाद में सामने आया कि कॉलेज ने गलत तथ्य व जानकारी देकर अधिक राशि का अनुदान उठा लिया। शासन सचिव उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जांच कराई गई। जिसमें माेतीलाल काॅलेज में 3 कराेड़ 87 लाख रुपए की गड़बडी पाई गई। इस पर यह मामला एसीबी में दिया गया। एसीबी की जांच के बाद काॅलेज सचिव समेत अन्य कार्मिकाें के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज हुआ। अब इसकी जांच झुंझुनूं एसीबी के डीएसपी शब्बीर खान कर रहे हैं।
झुंझुनूं के सेठ माेतीलाल काॅलेज के सचिव गुलझारीलाल शर्मा व अन्य कार्मिकाें के खिलाफ एसीबी जयपुर से जांच के मामला दर्ज हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।
- शब्बीर खान, डीएसपी, एसीबी झुंझुनूं
करीब 71 कॉलेजों में मिली ऐसी अनियमितता
इस तरह का गबन कॉलेज निदेशालय के अधीन 71 पूर्व अनुदानित कॉलेज मिला है। निदेशालय ने इन कॉलेजों की जांच कर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी को अक्टूबर 2019 काे पत्र लिखा था। दरअसल, इन संस्थाओं को 15 फरवरी 2012 तक राज्य सरकार से अनुदान मिलता था। इसके बाद इन संस्थाओं के कर्मचारियों का आरवीआरईएस नियम-2010 के तहत राज्य सेवा में समायोजित कर दिया गया था। इसके बाद अनुदान देना बंद कर दिया था। अब 7 साल बाद इन कॉलेजों का अनुदान उठाने के मामले में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है।