भूखंड विवाद में मारपीट व चोरी के मामले
उदयपुरवाटी | कस्बे के सरकारी अस्पताल के निकट एक भूखंड को लेकर मारपीट करने व लोहे की दुकान व सामान उठाकर ले जाने के दो मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस के मुताबिक वार्ड 8 निवासी गिरधारीलाल सैनी ने रिपोर्ट दी है कि उसने सरकारी अस्पताल के पास एक भूखंड खरीदा था। भूखंड पर निर्माण कराने के लिए वह निर्माण सामग्री डालने गया तो शिवपाल सैनी ने उसके साथ मारपीट की। दूसरी तरफ वार्ड 11 निवासी शिवपाल सैनी ने रिपोर्ट दी है कि उसके भूखंड में उसकी लोहे की दुकान थी जिसमें माईक, मशीन, ढोलक, मजीरा, नकदी आदि रखी हुई थी। उक्त लोहे की दुकान को आरोपी गिरधारी, मुकेश, महेश, दिनेश आदि पिकअप में डालकर ले गए।