- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Celebrate Holi Festival With Love And Brotherhood Dsp
प्रेम व भाईचारे से मनाए होली का पर्व : डीएसपी
इस्लामपुर | मुख्य बाजार स्थित अतिथि भवन में रविवार को सीओ ग्रामीण नीलकमल मीणा की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक हुई। सीओ मीणा ने होली को आपसी प्रेम व भाईचारे से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार का आनंद लेने के साथ माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को सूचित करें। ग्रामीणों ने भी अधिकारियों को शांतिपूर्वक त्योहार मनाने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर एएसआई सज्जन सिंह मीणा, ओमप्रकाश केडिया, रामनिवास चौधरी, शरीफ बैग, मालीराम बामिल, शीशराम, मदनलाल मीणा, रहमान भाटी, गोकुल लाटा, मनीष दाधीच, कपिल पूनिया, विश्वनाथ टेलर, फैज मोहम्मद, अमित शर्मा, मुकेश दाधीच, महबूब इलाही, ओमप्रकाश सोनी आदि मौजूद थे।