पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Celebration By Distributing Sweets On The Announcement Of Opening Of Government Colleges In Surajgarh And Chidawa

सूरजगढ़ व चिड़ावा में सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा होने पर मिठाई बांटकर मनाया जश्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी कॉलेज खोले जाने की घोषणा पर शहर के विवेकानंद चौक में शनिवार को पटाखे चले-मिठाई बटी। मांग को लेकर गठित संघर्ष समिति द्वारा मनाये गए इस जश्न में आंदोलन से जुड़े छात्रनेता, जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, समाजसेवी शीशराम हलवाई, शिक्षक नेता द्वारकाप्रसाद शर्मा, कुश्ती कोच राजेंद्रपालसिंह के सानिध्य में आयोजन हुआ। इसमें समिति के विपिन नूनिया, विजेंद्र लांबा, वीरेंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद मुकेश पूनिया, सुशील कोठ्यारी, कपिल कटेवा कासी, सुभाष भांबू, संजय नूनिया, सौरभ शर्मा देवरोड़, रवि कुलहरि, सुरेश डांगी, पंकज गुर्जर, मेहर कटारिया, राजेश गोदारा, अमित डूडी, सचिन नूनिया, कमलकांत पुजारी, सूर्यकांत शर्मा, राधेश्याम सुखाड़िया, राजेंद्र गोदारा, सोनू लांबा, संजय शास्त्री, अजय डैला, देवेंद्र चौधरी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। इसके बाद मैन मार्केट, राजकला काम्पलैक्स, पुरानी तहसील रोड, कबूतरखाना स्टैंड से पिलानी रोड तक विजय जुलूस निकाला गया।

सामूहिक प्रयासों की जीत हुई : चिड़ावा में सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा होने पर संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य छात्रनेता मनीष थालौर, वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा, सुशील कोठ्यारी ने इसे सामूहिक प्रयासों की जीत बताया। उन्होंने युवाहित से जुड़े इस मुद्दे पर शुरू किये गए आंदोलन को किसी एक व्यक्ति, संस्था और संगठन का ना बताकर क्षेत्र के समस्त युवाओं, अभिभावकों और सभी संगठनों की मांग बताया। जिसमें सर्व समाज से मिले सहयोग के कारण मांग पूरी होने की बात कही।

सूरजगढ़ | राज्य सरकार द्वारा कस्बे में सरकारी कालेज खुलवाए जाने की घोषणा किए जाने पर शनिवार को विधायक सुभाष पूनिया का भाजपाइयों ने सम्मान किया। विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सूरजगढ़ में सरकारी कालेज खोलने की घोषणा की गई थी। जिसपर मुख्य बाजार में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, सज्जन अग्रवाल, बाबूलाल डीडवाणिया, बालकिशन छापड़िया, हजारीलाल सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेश वर्मा, विनोद खेतान, रामनारायण, अमित कौशिक, संदीप शर्मा, सुनील पालीवाल आदि ने विधायक पूनिया का सम्मान किया। इधर चिड़ावा रोड बरासिया कालेज के सामने जगदेवसिंह खरड़िया, राजेंद्र लोहान, राजेश गोदारा, यश डैला, अमित डूडी, अभिषेक राठी आदि के नेतृत्व में युवाओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाते हुए कस्बे में सरकारी कालेज खोले जाने की घोषणा पर पूर्व विधायक श्रवणकुमार का आभार जताया।

सिंघाना | सूरजगढ़ में सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा पर बाइपास सर्किल पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक श्रवण कुमार के समर्थन में नारेबाजी की तथा एक दूसरे को बधाई दी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश गुर्जर ने बताया कि सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले काफी समय से सरकारी महाविद्यालय खाेलने की मांग उठ रही थी। क्षेत्र में कॉलेज खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अन्य स्थानों पर कॉलेज शिक्षा के लिए जाना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर सोनू पंडित, भूपेंद्र गुर्जर, राजवीर, रविंद्रदत, जयसिंह सैनी, धर्मपाल रावत, मनीष पंडित, राहुल सैनी, अनिल शर्मा, रोहताश, विक्रम गुर्जर, आनंद शर्मा, कपिल लूनिया, विकास सोमरा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...