- Hindi News
- National
- Mandawa News Rajasthan News Celebration Of Distribution Of Sweets On The Announcement Of Opening Of Agriculture Market In Iti And Bissau In Mandawa
मंडावा में आईटीआई आैर बिसाऊ में कृषि मंडी खोलने की घोषणा पर मिठाई बांट मनाया जश्न
क्षेत्रीय विधायक रीटा चौधरी की मांग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंडावा में स्किल आईटीआई खोलने की घोषणा की है। शनिवार को राणीसती मंदिर के पास मुम्बई प्रवासी हाजी वासीद मौम के नेतृत्व में अल्प संख्यक कांग्रेस जनों ने मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष सज्जनलाल, जुम्मा मस्जिद व मदरसा के सदर आमीन छोटू मौम, सतार राईन, इलियास रंगरेज, आमीन लीलगर, इलियास मलंग, शब्बीर लाला सहित अनेक अल्प संख्यक समाज के लोग मौजूद थे । इसी प्रकार से नगरपालिका चौक में पार्षद नरेश सहित अनेक लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस उपलक्ष्य में फतेहपुर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व पालिकाध्यक्ष सज्जन मिश्रा के नेतृत्व में नगर कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद नरेश सोनी, राजकुमार जांगिड़, आत्माराम देवड़ा, पुरुषोत्तम मोदी, राजकुमार पारासर, सत्यनारायण सैन, शब्बीर रंगरेज, पीतांबर मिश्रा, राहुल गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष मांगीलाल सैनी, उस्मान खान, मनीष सैनी, संजय रामगढ़िया, कमलेश मिश्रा, ओमप्रकाश शर्मा, अरुण तोलासरिया, बालकिशन शर्मा, विद्याधर शर्मा, प्रदीप जोशी, मनोज चौहान, ललित सोनी, अमित शर्मा, कन्हैयालाल सैन, मनोहर सिंह परिहार, पीतांबर चोमाल, दीपचन्द ढाका, अशोक तंवर, पंकज शर्मा, दयाराम शर्मा, रविकांत शर्मा, प्रवीण शर्मा, नरेंद्र सुरोलिया, नवीन मोदी आदि ने पटाखे छोड़े और मिठाई बांटी।
बिसाऊ | कस्बे में कृषि उपज मंडी बनोन की घोषणा के बाद शनिवार को बाईपास स्टैंड पर पालिकाध्यक्ष मुश्ताक खान ने पार्षदों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर व लडडू बांटकर खुशियां मनाई। चेयरमैन मुश्ताक खान ने बताया कि कृषि उपज मंडी यार्ड निर्माण के लिए नगर पालिका ने गांगियासर रोड पर सामुदायिक भवन के पास पांच बीघा जमीन प्रस्तावित की है। जिसके अलॉटमेंट की प्रक्रिया के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि विधायक रीटा चौधरी ने उपतहसील को तहसील में क्रमोन्नत करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्हीं की मांग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण में कृषि उपज मंडी बनाने की घोषणा की। इधर, रीटा चौधरी का कहना है कि क्षेत्र का विकास करवाना पिता रामनारायण चौधरी का सपना था। इससे पूरा करने का प्रयास कर रही हूं। हेतमसर में बालिका कॉलेज, बिसाऊ में कृषि उपज मंडी, मंडावा में आईटीआई कॉलेज इसी सपने का हिस्सा है। घोषणा करने पर पीसीसी सदस्य बनवारी लाल पहाड़सरिया, कांग्रेस नेता डॉ. हरिसिंह सहारण, पूर्व उपाध्यक्ष डूंगरमल सैनी, जिला सह संयोजक आईटी सैली सरोज सुंडा ने विधायक, मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान उपाध्यक्ष रामगोपाल सैनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अयूब खान, पार्षद अकबर खान, युसुफ खान, श्रवण मीणा, जिला यूथ के मकसूद खान, महबूब खान, पूर्व पार्षद गुलाम हुसैन, गणपत रैगर, बाबू पीर, इस्माइल तंवर, कन्हैयालाल पोद्दार, राजेश जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
मंडावा. आईटीआई की घोषणा होने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाते कांग्रेसजन।
बिसाऊ. कृषि मंडी बनाने की घोषणा पर मिठाई खिलाकर जश्न मनाते हुए।
मंडावा. कांग्रेस कार्यालय में पटाखे छोड़कर जश्न मनाते कांग्रेसी।