सभापति नगमा बानो का अभिनंदन किया
झुंझुनूं | जिला जन जागृति संस्थान झुंझुनूं द्वारा सभापति नगमा बानो का होली के मौके पर आयोजित स्नेह मिलन समारोह में अभिनंदन किया गया। उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष हरिकिशन शर्मा, उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, सचिव एडवोकेट पारस सैन, एडवोकेट पंकज बावलिया, सीए लोकेश अग्रवाल, ठेकेदार दलीप सैनी, राकेश गौड़, रविकांत सैनी, विषेक शर्मा, कुर्बान अली, शाकिब अली, एडवोकेट पिंकी शर्मा, सीमा अग्रवाल, मनोज सहरिया, सिकंदर नायक, कृष्ण, मनीष, कन्हैयालाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।