पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Udaipurwati News Rajasthan News Chhaproli39s Daughter Dr Nilima Conferred With The Rashtriya Nari Ratna Award

छापोली की बेटी डॉ. निलिमा राष्ट्रीय नारी रत्न अवार्ड से सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छापोली की बेटी डॉ. निलिमा शेखावत को राष्ट्रीय नारी र| अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान इंटरनेशनल ह्यूमन राइट अवेयरनेस फोरम की ओर से रविवार को फरिदाबाद में एक समारोह के दौरान दिया गया। पांच विषयों में मास्टर डिग्री रखने वाली निलिमा शेखावत को सोशल एक्टिविस्ट और उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए उक्त सम्मान दिया गया। समारोह की मुख्य अतिथि भारत सरकार गृह मंत्रालय की डायरेक्टर चित्रलेखा कौशिक थी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा, आगरा एसीपी राकेश शुक्ला, जयहिंद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा, भारत सरकार के केंद्रीय दिव्यांगता एडवाइजरी बोर्ड की सदस्य कुसुम महाजन, पूर्व जज उदयचंद बारुपाल, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता लखन शर्मा, गीतांजलि सिंह, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी, पावर लिफ्टिंग की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जसप्रीत सिंह, भुवनेश्वर हिंदुस्तानी, पीयूष पंडित आदि ने सम्मान प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...