- Hindi News
- National
- Mukundgarh News Rajasthan News Children Taught The Elders By Playing Dry Holi
बच्चों ने सूखी होली खेल कर बड़ों को दी सीख
मुकुंदगढ़ | दैनिक भास्कर की पहल लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है। इससे प्रेरित होकर शनिवार को कस्बे की सीताराम टीबडेवाला प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में भैया बहनों ने सूखी होली खेली। प्रधानाचार्य प्रभुदयाल चेजारा ने भैया बहिनों को पानी का महत्व बताकर जल बचाने के लिए जागरुक किया। बच्चों ने गुलाल व तिलक लगकार एक दूसरे को होली की बधाई दी। आचार्य बृजेंद्र, मांगीलाल, केशरदेव, राजकुमार, उमा, भारती ने भी रंगोत्सव का महत्व बताते हुए पहल को सराहा।
खिरोड़ | खिरोड़ के दाधीच नगर में स्थित शारदा सदन स्कूल में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। डायरेक्टर रमाकांत दाधीच की देखरेख में हुए कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों ने आपस में एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली खेली वहीं एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। प्रिंसीपल रणजीत सिंह डूडी ने होली महोत्सव के बारे में जानकारी दी।