- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Children39s Awareness Rally Organized On Women39s Day
महिला दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली
झुंझुनूं | महिला दिवस के उपलक्ष में शनिवार को जीबी मोदी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली। गांधी चौक से रवाना हुई रैली मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टारों, नारों व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों, बाल शोषण, महिला अत्याचार व उत्पीड़न व कोरोना वायरस के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य डाॅ. समीर शर्मा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।