पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pilani News Rajasthan News Cloudy With Hail Storm In Delhi Day Temperature Decreased

दिल्ली में ओलावृष्टि से छाए बादल, दिन का तापमान घटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | दिल्ली व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि से शनिवार को बादलवाही होने से दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। शनिवार को दिन की शुरूआत ठंडी हवा से सर्दी का अहसास रहा। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत भी मिली। लेकिन दिल्ली व मैदानी इलाकों में बरसात व ओलावृष्टि से दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए व ठंडी हवाएं चलने लगी। जिससे अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट हो गई। वहीं रात को मौसम स्थित रहने से न्यूनतम तापमान में हल्की की बढ़ोतरी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र पिलानी के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री से घटकर 24.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री से बढ़ कर 11.7 डिग्री रहा।
खबरें और भी हैं...