पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Club Members Honored For Outstanding Work In Lions Club

लायंस क्लब में उत्कृष्ट कार्य करने पर क्लब-सदस्यों का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-1 का रीजन कांफ्रेंस उत्कर्ष 2020 शनिवार को पंचदेव मंदिर के पास स्थित मुनी अतिथि भवन में मनाया गया। लायंस क्लब झुंझुनूं गौरव के आतिथ्य में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र ओला थे। लायंस क्लब झुंझुनूं गौरव के अध्यक्ष एमडी झाझड़िया व सचिव बीएल मोरवाल ने बताया कि अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक शिवकरण जानू व संरक्षक जीलाल चौधरी ने बताया कि जोन चेयरमैन अनिल कुमार गोयल, अख्तर हुसैन व अजय अग्रवाल ने अपने-अपने जोन की गतिविधियों के बारे में बताया। समारोह के दौरान रीजन चेयरपर्सन पूर्णसिंह सैनी को विशेष सम्मान,डॉ. कमल वशिष्ठ को प्राइड ऑफ रीजन, पुरुषोत्तम जांगिड़ को बेस्ट लॉयन ऑफ दी ईयर व आशा चौधरी को बेस्ट कोषाध्यक्ष का सम्मान सहित रीजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लब व सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन परमेश्वर हलवाई ने किया। इस दौरान अशोक ठाकुर, शकुंतला गोयल, अशोक अग्रवाल, विनोद गोयल, श्रवण केजड़ीवाल, कोषाध्यक्ष मनीराम वर्मा, विनोद पूनिया, पंकज कुमार, मनोहर धूपिया, पंकज जांगिड़, डॉ. कमलचंद सैनी, हितेश शर्मा, विनोद सैनी, बालकिशन केडिया, सुभाष शर्मा सहित लायंस क्लब झुंझुनूं, लायंस क्लब झुंझुनूं गौरव, लायंस क्लब चूरू, लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड, लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट, लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी, लायंस क्लब श्रीमाधोपुर, लायंस क्लब सीकर, लायंस क्लब सीकर डायमंड, लायंस क्लब सीकर सनराइज, लायंस क्लब सीकर क्राउन, लायंस क्लब सीकर सुरभी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

झुंझुनूं. रीजन चेयरपर्सन पूर्णसिंह सैनी को विशेष सम्मान से सम्मानित करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...