पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Collector And Sp In Nawalgarh Lit Holi Of Pornographic Posters

नवलगढ़ में कलेक्टर व एसपी ने अश्लील पोस्टरों की होली जलाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से रविवार को अश्लीलता की होली जलाई गई। इससे पहले गायत्री मंदिर में फूलों की होली खेली गई। कलेक्टर उमरदीन खान व जिला पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा अतिथि थे। इसके अलावा एडीएम राजेंद्र अग्रवाल, एसडीएम मुरारीलाल शर्मा, पुलिस उपअधीक्षक रामचंद्र मूंड, सीआई महावीरसिंह राठौड़, समाजसेवी कैलाश चोटिया व दीपचंद पंवार विशिष्ट अतिथि थे। गायत्री परिवार के ब्लॉक संयोजक कृष्ण कुमार दायमा ने आगंतुकों का स्वागत किया। सीएसआर मैनेजर डा. अनिल शर्मा ने पोर्न साइटों पर प्रतिबंध लगाने के लिए दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। डाॅ. राजेश यादव ने आभार जताया। इसके बाद लोगों व गायत्री स्कूल के स्टूडेंट्स ने अश्लीलता का विरोध करते हुए अश्लील गंदे गाने, अश्लील धमाल, अश्लील साहित्य, सीडी, कैसेट, पोस्टर व चित्रों की सामूहिक होली जलाई। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष शोयब खत्री, हरिनारायण मारोठिया, अनू महर्षि, अनिल शर्मा, तरुण मिंतर, रतनलाल सैनी, संदीप कुमार दायमा, कैलाश सैनी आदि मौजूद थे।

नवलगढ़. अश्लीलता की होली जलाते हुए कलक्टर व एसपी।
खबरें और भी हैं...