पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Collector Said Do Not Make People39s Problems A Football

कलेक्टर ने कहा : लोगों की समस्याअों को फुटबाॅल न बनाएं अधिकारी, इधर से उधर घूम रहे मामलों का जल्द करें निपटारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाॅलीटेक्निक काॅलेज में सुविधाएं नहीं


कलेक्टर यूडी खान ने जिला स्तरीय व उपखंड स्तरीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे आम जन की समस्याअों के मामलों को विभागों के बीच फुटबाॅल न बनाएं। एेसे मामले इधर से उधर घूमते हुए राज्य स्तर पर पेंडिंग की श्रेणी में पहुंचने से जिले की छवि खराब होती। इस तरह की प्रवृत्ति को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खान ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर लंबित मामला जल्द देखें तथा समस्या को दूर कर आमजन की समस्या का समाधान करवाएं।

जिला स्तर पर लंबित उदयपुरवाटी के जहाज गांव के परिवादी को पेंशन संबंधी समस्या पर कलेक्टर खान ने टीओ को कहा कि वे संबंधित व्यक्ति की पेंशन का मामला देखें, जिस समस्या के कारण पेंशन रुकी है, उसे दूर कर पेंशन शुरू करवाएं अौर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बुहाना में रास्ते पर खड्डा खोदने संबंधी मामले को देखते हुए बीडीओ को मौका देख कर संबंधित समस्या दूर करते हुए रिपोर्ट मांगी। रायला में घरेलू विद्युत कनेक्शन संबंधी शिकायत के बारे में डिस्काॅम के अधीक्षण अभियंता को जांच कर समस्या दूर करने, पिलानी ईआे को परिवादी हरिराम बाड़ेतिया के समाज की जमीन संबंधी मामले को देखने तथा टाइटल तय कर समस्या निपटाने को कहा। कलेक्टर खान ने कहा कि तथ्य अपनी जगह है, लेकिन परिवादी की समस्या का समाधान करें।

गैस सिलेंडर की सब्सिडी क्यों नहीं मिली


राज्य स्तर पर लंबित प्रकरणों में मंड्रेला के मामले में कलेक्टर ने अधिकारियों से पूछा कि परिवादी को गैस कनेक्शन की सब्सिडी क्यों नहीं मिली। इसका कारण चैक कर समस्या का समाधान करवाएं। उन्होंने यह काम कर िरपोर्ट देने के निर्देश खेतड़ी एसडीएम एवं डीएसओ को दिए। पोर्टल पर दर्ज झुंझुनूं के रोड नंबर तीन के परिवादी की नलों से प्रदूषित पानी की सप्लाई की शिकायत पर कलेक्टर खान ने पीएचईडी के अधिकारियों से जानकारी ली। सामने आया कि पाइप लीकेज के कारण समस्या हुई थी, इसे अब दुरुस्त कर रोड नंबर तीन पर दूसरी पाइप के माध्यम से सप्लाई की जा रही है। चूरू बाईपास पर पानी सप्लाई सुचारू रूप से नहीं होने के मामले में कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे परिवादी से संपर्क करें अौर उसे इसकी जानकारी दें।

पोर्टल पर खेतड़ी के छात्र का परिवाद सामने लाया गया जिसमें बताया गया कि खेतड़ी की सरस्वती पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुविधाओं की कमी है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी से जानकारी ली तो सामने आया कि संबंधित द्वारा करवाई गई जांच में पाया गया कि हकीकत में वहां सुविधाओं की कमी है। इसकी जांच
रिपोर्ट दिल्ली भेजी गई जिस पर कार्यवाही हुई अौर उस पॉलीटेक्निक कॉलेज की मान्यता रद कर दी गई है। वीसी के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज, मंत्रियों के कार्यालयों से प्राप्त लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की गई।

अधिकारी अपने पोर्टल को चैक कर अपने लेवल की समस्या निपटाते रहें। योजना तैयार कर पोर्टल पर दर्ज परिवादी की समस्या का समाधान करवाएं। एडीएम राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि एक वर्ष से लंबित मामलों में सिहोड़ में खेल मैदान की सुविधा का मामला है। कलेक्टर खान ने खेल अधिकारी को कहा कि वे गांव की विजिट कर खिलाड़ियों की संख्या, ग्राउंड के लिए जगह को देखें और हकीकत में इस प्रकार की व्यवस्था होनी चाहिए जिसकी मांग की गई है तो संबंधित को लिख कर व्यवस्था करवाएं। पोर्टल पर अपने स्तर का जवाब दें। विभागों के अधिकारी पोर्टल चैक कर परिवादी की समस्या को दूर करें अन्यथा जवाब दें।

पोर्टल देखते रहे, मामले निपटाते रहें


चिकित्सा विभाग से संबंधित प्रकरण में खेतड़ी के कांकरिया के परिवादी की राजश्री योजना का भुगतान नहीं होने की शिकायत पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि वे पता लगाएं कि किस स्तर पर मामला लंबित रहा। इसमें एएनएम या बीसीएमओ के स्तर का कार्य समय पर किया गया या नहीं, इसमें दोषी डॉक्टर है या फिर एएनएम दोषी है, इस बारे में जांच करके तथ्य के साथ रिपोर्ट देने के निर्देश खेतड़ी एसडीएम को दिए तथा संबंधित अधिकारी को समस्या का समाधान तत्काल करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पूछा राजश्री योजना का भुगतान क्यों नहीं हुुआ

झुंझुनूं. जिला स्तरीय अधिकारियों व वीसी से उपखंड अधिकारियों को संबोधित करते कलेक्टर यूडी खान।
खबरें और भी हैं...