- Hindi News
- National
- Nawalgarh News Rajasthan News Committee Formed For Gandhi Jayanti Year Events
गांधी जयंती वर्ष के आयोजनों के लिए समिति बनाई
झुंझुनूं | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के आयोजन के संबंध में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक मुरारी सैनी की अनुशंसा पर ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन किया गया। इसमें जिले के समस्त ब्लॉक में एक संयोजक व एक सह संयोजक नियुक्त किया गया। नवलगढ़ में विक्रम सिंह व सचिन सैनी, मंडावा में हरी राम नायक व हीरालाल सैनी, झुंझुनूं में संदीप चावरिया व प्रदीप शर्मा, पिलानी में मेहर सिंह कटारिया व राकेश सोनी, उदयपुरवाटी में राकेश जमालपुरिया व सुमेर सिंह, खेतड़ी में महेंद्र सैनी व रामावतार स्वामी, सूरजगढ़ में मुबारिक व दिनेश शर्मा को संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किया गया है। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापकों, अध्यापकों विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों, एनजीओ के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित राज्य सरकार द्वारा संयोजक एवं सह संयोजक को शामिल कर 12 मार्च से गांधी सप्ताह के तहत सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा।