- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Complaint To Chief Minister About Slow Speed Of Sewerage Project
सीवरेज प्रोजेक्ट की धीमी गति को लेकर मुख्यमंत्री को करेंगे शिकायत
झुंझुनंू जिला उपभोक्ता समिति द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले सब्जी मंडी के सामने संकटमोचन द्वारकाधीश मंदिर में उपभोक्ता जागरूकता संगोष्ठी की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस सचिव पूर्व पार्षद महेश कटारिया शहर में निर्माणाधीन सीवरेज प्रोजेक्ट को खामियों भरा बताया। उन्होंने सीवरेज का काम अभी भी अधूरा होने से आम जनता को हो रही परेशानियां बताई। कांग्रेस सचिव ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही। समिति संरक्षक प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में हुई गोष्ठी में पार्षद शिवलाल सैनी व कैप्टन शंकरलाल महरानिया ने जमीन के पट्टे-रजिस्ट्री बनवाने में आ रही दिक्कतें गिनाई। वहीं नगरध्यक्ष राधेश्याम सुखाड़िया ने कुछ ई-मित्र केंद्रों के संचालकों द्वारा नियम विरूद्ध शुल्क
वसूली करने और पूर्व पार्षद प्रदीप पुजारी ने सूचना के अधिकार नियम की अवहेलना होने के मामले उठाये। इसके लिए जिला कलेक्टर से मिलकर सुझाव देने का निर्णय लिया गया। संगोष्ठी में स्टांप वेंडर महेंद्र रणवा, दीपक कौशिक, हरिप्रसाद शर्मा, रजनीकांत मिश्रा, अशोक पुजारी, मेहर कटारिया, लक्ष्मीकांत सैनी, गोपाल महमिया, बालकृष्ण चौरासिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
चिड़ावा. उपभोक्ता चेतना जागरूकता संगोष्ठी का शुभारंभ करते अतिथि।