- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Congress Of Chidwa Met With Chief Minister
चिड़ावा के कांग्रेसी मुख्यमंत्री से मिले
चिड़ावा | होली पर जयपुर गए शहर के कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। पीसीसी सदस्या पार्षद सुमित्रा सैनी की अगुवाई में जयपुर गए कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से आत्मियतापूर्वक मिले सीएम गहलोत ने उनसे पारिवारिक और क्षेत्र विशेष की समस्या-समाधान पर भी चर्चा की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सैनी, शहर कांग्रेस महामंत्री प्रदीप दरोगा, पार्षद पिंकी सैनी, पूर्व पार्षद एडवोकेट भीमसिंह सैनी, विजयलक्ष्मी डांगी, राजवीर लांबा, खुशबू-ईशा सैनी और पियूष दईया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।