- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Connection Will Be Cut If More Than 500 Outstanding
500 से ज्यादा बकाया तो कटेगा कनेक्शन
बिजली निगम द्वारा क्षेत्र के उपभोक्ताओं के अब 500 रुपए से ज्यादा बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काटने का निर्णय लिया गया है। डिस्कॉम एईएन सुरेंद्र धनखड़ ने बताया कि किसी भी उपभोक्ता का 500 रुपए से अधिक बकाया होने पर उसका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। क्षेत्र में निगम की 7.86 करोड़ रूपए की राशि बकाया है, जो इसी माह में वसूली जाएगी। वहीं 31 मार्च 2019 से पहले काटे गए कनेक्शनों में निगम द्वारा 31 मार्च 2020 तक बकाया राशि जमा करवाने पर ब्याज व पैनेल्टी में छूट दी जा रही है। बकाया राशि जमा होने के बाद बिजली कनेक्शन पुन: नियमानुसार चालू हो सकेगा। इधर बिजली उपभोक्ताओं द्वारा एईएन आफिस में संचालित ई मित्र कियोस्क पर बिल राशि जमा करवाने के बावजूद बिलों में जमा नही होने के मामले अभी भी सामने आ रहे है। जेईएन राहुल सैनी व एईएन धनखड़ ने उपभोक्ताओं से कहा है कि किसी भी ई मित्र कियोस्क पर बिल राशि जमा करवाने पर विधुत बिल जमा राशि की छपी हुई रशीद लें।