पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Cropped Loan Outstanding On 10 Thousand Employees Letter To The Department For Recovery

10 हजार कर्मचारियों पर फसली लोन बकाया, वसूली के लिए विभाग को पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केंद्रीय सहकारी बैंक से किसान ऋण लेने वाले कर्मचारियों के लोन नहीं चुकाने पर बैंक ने नया तरीका अपनाया है। बैंक अब इन कर्मचारियों के विभाग को पत्र लिखकर बताएगा कि कर्मचारी पर लोन बकाया है। जानकारी के अनुसार जिले में करीब 9882 कर्मचारी किसान हैं। इन सभी ने बैंक से लोन लिया था। इन पर 38 कराेड़ 82 लाख रुपए का लाेन बकाया है। जिसे दो तीन साल से नहीं चुकाया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से अल्पकालीन फसली लाेन में 50 हजार रुपए तक का लाेन माफ किया था। इसके तहत जिले में 85 हजार 378 किसानाें के 273 कराेड़ 62 लाख रुपए का लाेन माफ हुआ था। इसी तरह 2019 में गहलाेत सरकार ने ग्रामसेवा सहकारी समितियाें के माध्यम से किसानाें के फसली लाेन माफ किए थे। इससे झुंझुनूं जिले के 70 हजार 903 किसानाें का 230 कराेड़ रुपए का लाेन माफ हुआ था।

अभियान चलाया जाएगा : जिले में सरकारी कर्मचारियों पर लोन बकाया है। वसूली के लिए हम 31 मार्च तक अभियान चला रहे हैं। इसके साथ ही इनके विभागों को भी पत्र लिख रहे हैं।
-भंवरसिंह बाजिया, प्रबंध निदेशक झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक

डिफाल्टर घोषित किया जाएगा, दुबारा लोन नहीं मिलेगा

जिले में ऐसे किसानाें की संख्या 95 हजार है। इन किसानाें में करीब 10 हजार किसान सरकारी कर्मचारी और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। जिले में सेवारत व सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियाें पर लाेन बकाया चल रहा है। समय पर लाेन नहीं चुकाने पर बैंक उन्हें डिफाॅल्टर घाेषित कर दाेबारा लाेन नहीं देगी और रिकवरी के लिए उनके विभागाें काे इसकी जानकारी दे रहा है। सरकारी सेवा में हाेते हुए समय पर लाेन नहीं चुकाने से ऐसे कर्मचारियाें काे शून्य ब्याज दर का लाभ भी नहीं मिलेगा।
खबरें और भी हैं...