पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Dabangg Girl Sonakshi Sinha Seen In The Uniform Of Inspector In The Shooting Of Web Series 39fallen39 In Nawalgarh

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा नवलगढ़ में वेब सीरीज ‘फालेन’ की शूटिंग में इंस्पेक्टर की वर्दी में दिखी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा गुरुवार को नवलगढ़ में नजर आई। वे डायरेक्टर रीमा कागती के वेब सीरिज ‘फालेन’ के लिए पुलिस अधिकारी के रूप में शूटिंग करती दिखी। सोनाक्षी इस वेब सीरीज में एक ब्लाइंड मर्डर की तहकीकात कर रही हैं। उनके साथ पुलिस अधिकारी के रूप में साउथ के हीरो गुलशन देवीशीष अौर विजय वर्मा भी हैं। शूटिंग की यूनिट शुक्रवार को भी इस क्षेत्र में रहेगी। इस दौरान वे पास के गांव झाझड़ अौर नवलड़ी में भी शूटिंग में भाग लेंगी। दरअसल, ‘फालेन’ एक क्राइम थ्रिलर है जो अमेजन प्राइम की ओरिजनल सीरिज है। सोनाक्षी सिन्हा इस वेब सीरिज से वेब प्लेटफार्म पर डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। इस सीरीज का निर्माण एक्सेल मूवीज और टाइगर बेबी फिल्म्स साथ मिल कर कर रहे हैं।

नवलगढ़ में कोठी रोड पर की शूटिंग

गुरुवार को सुबह नवलगढ़ में कोठी रोड स्थित एक घर में बुलेट मोटर साइकिल पर सोनाक्षी सिन्हा पहुंची। इस सीन को कई कई री टेक के बाद अोके किया गया। सोनाक्षी इस घर में एंटर हुई अौर वहां मर्डर के संबंध मंें सबूत तलाशे। घर के अंदर भी कई सीन फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान रास्ते से निकली सोनाक्षी को देख कर वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गुए अौर उनका नाम लेकर पुकारने लगे। इसमें टीवी धारावाहिक ‘दिया और बाती’ के वरुण खण्डेलवाल भी काम कर रहे हैं। इसके निर्माता मनोज शर्मा हैं। सोनाक्षी ने इस सीरिज में काम करने की शुरुआत की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

शूटिंग के दाैरान साेनाक्षी सिन्हा।
खबरें और भी हैं...