पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Dead Body From Saudi Arabia For The Development Of Alcisar Who Lost His Life In A Road Accident

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अलसीसर के विकास का सऊदी अरब से आया शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मलसीसर | सऊदी अरब के दमाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अलसीसर के विकास सैनी (30) का शव गुरुवार काे बीस दिन बाद घर पहुंचा। बाद में अंत्येष्टि हुई। जवान बेटे का शव पहुंचते ही घर मे कोहराम मच गया। बेटे का शव देखकर उनकी मां मीरा देवी बेहाेश हाे गई। पिता जगदीश सैनी सुधबूध खाे बैठे। छोटे भाई विजेंद्र, विक्रम, बहन विजयलक्ष्मी व विजेता काे माेहल्ले के लोग संभाल रहे थे। सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया गया। करीब तीन साल पहले विकास विदेश गया था। वहां पर पहले भी दो बार उनका एक्सीडेंट हुआ था। जुर्माने के पैसे भरने के चक्कर में ही वह तीन साल बाद इसी महीने की 16 मार्च को घर आने वाला था। सबसे बड़ा हाेने के कारण विकास पर ही घर का पूरा दारोमदार था। सभी भाई बहन अभी अविवाहित ही है। पिता खेती बाड़ी का काम करते है। हंसमुख स्वभाव व मिलनसार विकास विदेश जाने से पहले मलसीसर में फोटोग्राफर का काम करता था। उल्लेखनीय है कि दमाम में 22 फरवरी को विकास कार से जा रहा था। इसी दौरान उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विकास के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी।
खबरें और भी हैं...