- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Death Of A Woman Falling Into A Well In Ghorivara Kalan Was Mentally Ill
घोड़ीवारा कलां में महिला की कुएं में गिरने से मौत, मानसिक बीमार थी
मुकुंदगढ़ | घोड़ीवारा कलां गांव की 38 वर्षीय महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया वह मानसिक अवसाद में थी और करीब तीन साल से उसका इलाज चल रहा था। एसएचओ रामस्वरूप बराला ने बताया सरोज प|ी जगदीशप्रसाद जाट शनिवार देर रात बिना बताये घर से निकल गई। उसकी मां बच्चों की सार संभाल के लिए आई हुई थी। उसने सुबह देखा तो सरोज घर पर नहीं थी। परिजनों समेत अन्य लोगों ने उसकी तलाश की तो वह घर के निकट सार्वजनिक कुएं में पड़ी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने लॉरिंग मशीन से उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पीहर पक्ष की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के जेठ रघुवीरसिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है।