पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Death Of Young Man From Ratan City Going To Khatu On Dhulandi Injured

धुलंडी के दिन खाटू जा रहे रतन शहर के युवक की मौत, दाे घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस्लामपुर | रतनशहर के युवक की धुलंडी के दिन मंगलवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दाे अन्य घायल हाे गए। जानकारी के अनुसार रतनशहर गांव से मनीष सैनी अपने छोटे भाई बंटी, दुकान पर काम करने वाले रवींद्र सैनी, पड़ाेस में रहने वाले गजानंद के साथ कार से खाटू धाम दर्शन करने जा रहे थे। ये लाेग सुबह रतन शहर से रवाना हुए। खाटू से पहले कोसी टिब्बी के पास गाड़ी के सामने सांड आने से उनकी कार अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में मनीष सैनी (23) पुत्र हरिसिंह सैनी की मौत हो गई व हादसे में रविंद्र, गजानंद घायल हो गए। मनीष अविवाहित था और उसके तीन बहन व एक भाई हंै वहीं पिता इस्लामपुर में मिठाई चाट की दुकान चलाते हैं। हादसे की सूचना मंगलवार काे पहुंची। परिजन वहां गए। बुधवार काे अंतिम संस्कार किया गया।
खबरें और भी हैं...