- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Decision To Jointly Celebrate Ram Janmotsav And Hanuman Jayanti
राम जन्मोत्सव व हनुमान जयंती संयुक्त रूप से मनाने का निर्णय
विहिप व बजरंग दल की संयुक्त बैठक
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की बैठक जिला सह मंत्री योगेंद्र कुंडलवाल की अध्यक्षता में संघ कार्यालय आहुति भवन में हुई। प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख सीएम भार्गव ने आगामी कार्यक्रम राम जन्मोत्सव व हनुमान जंयती को 24 मार्च से 8 अप्रैल तक संयुक्त रुप से ग्राम व प्रखंड स्तर पर झांकी व शोभायात्राएं निकाल कर मनाने की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रामनवमी पर घी के दीपक जलाकर व विशेष आरती कर राम मंदिर में खुशियां मनाएंगे। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व दुर्गावाहिनी के अभ्यास वर्गों की भी जानकारी दी। बैठक में प्रखंडों के पालक नियुक्त किए गए।
जिसमें विजयपाल यादव को जिला सह संयोजक, हर्ष सोनी को नगर सह संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रामानंद पाठक, विभाग मंत्री सतीश मिश्रा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख सुशील प्रजापति, बजरंग दल के जिला संयोजक अजय मनिठिया, नगर अध्यक्ष संदीप गोयल, नगर मंत्री महावीर शर्मा, उदयपुरवाटी के प्रखंड अध्यक्ष गिरधारी लाल राठी, बुहाना अध्यक्ष बाबूलाल नायक, पार्षद अशोक प्रजापति, रोहन सैनी, देबूराम कुमावत, रोहित बागड़ी, नगर उपाध्यक्ष सुनिल मोरवाल, मनोज कुमावत, किशन सिंह, उदयसिंह, डॉ. अशोक कुमावत, संजय कुमावत आदि मौजूद थे।