पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Demand For Compensation For Crop Damage In Hailstorm Affected Areas

ओलावृष्टि प्रभावित इलाकों में फसल नुकसान की सही गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलवाने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय किसान महासभा ने ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान की सही गिरदावरी करवाकर पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाने की मांग उठाई है। महासभा पदाधिकारियों ने ओलावृष्टि के अलावा बिजली समस्याओं को लेकर शुक्रवार को उपखंड कार्यालय के सामने सांकेतिक विरोध जताया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश झारोड़ा की अगुवाई में तहसीलदार ज्वाला सहाय मीणा को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा गया। जिसके जरिए ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों का बैंक ऋण व बिजली बिल माफ करने, कृषि क्षेत्र के बिजली बिलों में प्रति बिल 1666 रुपए की बंद की गई सब्सिडी बिलों में कम करने, बिजली की बढ़ी हुई दरें व स्थाई शुल्क वापस लेने और फ्यूल सरचार्ज के नाम पर वसूली लागू नहीं करने की मांग रखी गई है। मांगपत्र देने वालों में तहसील अध्यक्ष बजरंग लाल बराला, लक्ष्मण सिंह भुकाना, महावीर नेहरा, रतीराम राव, प्रेमसिंह किढवाना, शीशराम गोठवाल, हरिओम पिलानी, विजेंद्र शास्त्री, महावीर चाहर, महेश कुमार, राजेंद्र चाहर और सोहन लाल सहित अन्य किसान नेता शामिल थे।

किसान नेताओं ने दिए ज्ञापन, राहत की मांग

खेतड़ी | अखिल भारतीय किसान महासभा के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष मालाराम गुर्जर की अध्यक्षता में किसान नेताअों ने एसडीएम शिवपाल जाट को 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इससे पहले तहसील व उपखंड कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसानों को राहत देने के लिए फसलों के नुकसान का मुआवजा शीघ्र दिया जाए। सरकार बिजली की बढ़ी हुई दरों कों भी वापस ले। धरने को जिला उपाध्यक्ष इन्द्राज सिंह चारावास, खेतड़ी प्रखंड सचिव अमर सिंह, होशियार सिंह चारावास, सत्यवीर सिंह, विजय सिंह गुर्जर, मुकेश कुमार, प्रभुदयाल चारावास, रोहिताश्व काजला, शीशराम काजला, महेन्द्र सिंह आिद नेताअों ने संबोधित किया। किसानों के नुकसान की गिरदावरी करवाने एवं किसानों को राहत देने की मांग की।

खेतड़ी. एसडीएम शिवपाल जाट को ज्ञापन सौपते हुए।

चिड़ावा. तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपते किसान।
खबरें और भी हैं...