पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Demand To Include Computer Teachers In Cadre

कंप्यूटर शिक्षकों को कैडर में शामिल करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | आल राजस्थान कंप्यूटर शिक्षक संघ की सभा व होली स्नेह मिलन समारोह शुक्रवार को शहीद स्मारक पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र श्रोत्रिय ने की। प्रदेश महासचिव मुकुल आचार्य ने बताया कि वर्षों से कंप्यूटर शिक्षक कैडर की मांग करते हुए उपयुक्त पदों पर भर्ती के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब सरकार के बजट में कंप्यूटर शिक्षक लगाने की घोषणा की है। कैडर न होने से इस भर्ती में समस्या आएगी। इसलिए कं‌प्यूटर शिक्षकों को कैडर में शामिल किया जाए। सभा के बाद भाजपा सरकार के समय सरकारी स्कूलों से हटाए गए कंप्यूटर अनुदेशकों को कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में अनुभव का लाभ देने के लिए एसडीएम सुरेंद्र यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रमोद बारूपाल, संदीप धनखड़, मेहर सिंह, मुकेश कुमार, सुरेश कलावत, कैला महरिया, साधना मिश्रा, सुमन, जयदीप शर्मा, अनूप सिंह, राकेश सैनी, दिनेश सैनी आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...