बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
मुकुंदगढ़ | पांच रोज पहले वार्ड एक में बिजली फाल्ट से करीब आधा दर्जन लोगों के घरों में बिजली उपकरण व घरेलू सामान जल जाने के बाद स्थानीय लोगों ने बुधवार को डिस्कॉम एईएन को ज्ञापन सौंप उचित रख रखाव कर बिजली व्यवस्था दुरूस्त कराने तथा पीड़ित लोगों को सहायता दिलवाने की मांग की है। पार्षद दिलीप मीणा व पंडित आदित्यनारायण सुरोलिया के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया इस वार्ड समेत कस्बे के कई स्थानों पर अधिकतर डीपी पर लूज वायरिंग तथा रख रखाव सही नहीं होने से हादसे होने का डर बना रहता है। लोगों ने व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की है। राजेंद्र, नंदकिशोर कुमावत, सुभाषंद्र चेजारा, प्रहलाद शर्मा, दयाराम चेजारा, उम्मेदसिंह राधेश्याम, रामस्वरूप, हरिराम, रामदयाल मौजूद थे।