- Hindi News
- National
- Bagholi News Rajasthan News Demonstration To Curb Incidents Of Power Dp Theft
बिजली डीपी चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदर्शन
किशोरपुरा में पिछले दिनों से लगातार हो रही चोरियों को लेकर शनिवार को परेशान ग्रामीणों ने गंाव के मुख्य चौक व रघुनाथ मंदिर परिसर में सुरेश मीणा किशोरपुरा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए मीणा ने कहा कि गुड़ा, पौंख, नेवरी, किशोरपुरा, मणकसास, चंवरा सहित कई गंावों में छह महिने में चोर विद्युत डीपीयां व अन्य उपकरण चुरा कर ले गए। जिससे सरकारी खजाने में करोड़ों की चपत लग गई है। किशोरपुरा में शुक्रवार रात्रि को भी डीपी चोरी हो गई है। ग्रामीणों ने धरने व प्रदर्शन की सूचना गुढागौड़जी थाना में देने पर थानाधिकारी राजेन्द्र शर्मा मय जाप्ता लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि चोरों को जल्दी ही पकड़ा जाएगा। रात्रि में पुलिस गश्त लगाई जाएगी इसके बाद ग्रामीणों ने धरना उठा लिया। धरने में अजितसिंह, शिम्भुदयाल सैनी, जगदीश सिंह, लीलाराम खटाणा, महेश शर्मा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। धरना स्थल पर आए थानाधिकारी राजेन्द्र शर्मा को एसपी के नाम ग्रामीणों ने भी ज्ञापन दिया।
बाघोली. डीपी चोरियों को लेकर गुढ़ा थानाधिकारी को ज्ञापन देते ग्रामीण।