- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Dharam Pal Became The President Of Khetri Bar Sangh Defeated Rival Havasinh By 31 Votes
धर्मपाल बने खेतड़ी बार संघ के अध्यक्ष प्रतिद्वंदी हवासिंह को 31 मतों से हराया
खेतड़ी | अभिभाषक संघ खेतड़ी के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर धर्मपाल खटाना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हवासिंह बबेरवाल को 31 मतों से हरा कर जीत हासिल की।
अभिभाषक संघ चुनाव में कुल 119 सदस्यों में से 107 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। एडवोकेट धर्मपाल खटाणा को 69 मत और हवासिंह बबेरवाल को 38 मत मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकट संजय सुरोलिया, निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा व निर्वाचन अधिकारी इस्लामुद्दीन ने बताया कि संघ के उपाध्यक्ष पद पर बजरंग लाल शर्मा, सचिव सुरेश कुमार सैनी, संयुक्त सचिव महेंद्र सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुनील राजोरिया पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।