पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Dhulandi Fair With Wife And Sister Came To See A Dozen Surrounded And Beaten Death

पत्नी व बहन के साथ धुलंडी मेला देखने आया था, एक दर्जन ने घेरकर पीटा, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरबासों की ढाणी में झाड़ी वाले बालाजी मंदिर में धुलंडी पर लगने वाले मेले में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की कुछ लाेगाें ने पीट- पीट कर हत्या कर दी। पंजी का बास तन खटकड़ निवासी मुकेश मेघवाल (30) पुत्र ताराचंद प|ी एवं बहन के साथ मेला देखने आया था। मेला समाप्त होने के बाद मुकेश घर की ओर जाने लगा तो 10-12 लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। वह गंभीर घायल हो गया। उसे टैंपों से गुढ़ा सीएचसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई पंजी का बास निवासी शीशराम ने सात नामजद सहित 10-15 अन्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। (संबंधित खबर पेज 16 पर भी)

भाभी से मिलने आता था आरोपी, उलाहना दिया तो 4 जनों ने लात-घूसों से पीटा, मौत

भास्कर न्यूज | खेतड़ी

नालपुर में मंगलवार देर रात को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अवैध संबंधाें का उलाहना देने पर यह वारदात हुई। चार जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। मृतक के पिता श्योदान सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पुरानी बात को लेकर मिंटू व ज्ञानचंद के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद रात करीब 11 बजे मिंटू फिर उनके घर आया, जिसको देखकर ज्ञानचंद ने उसे घर पर आने का कारण पूछा तो वह झगड़ने लगा। शोर सुनकर मिंटू की मां प्रेम देवी, बहन कविता व चचेरा भाई राकेश वहां आए और सबने मिलकर लात घुसों से ज्ञानचंद के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। खेतड़ी के अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

चार फरवरी को ही जेल से छूटा था ज्ञानचंद

ज्ञानचंद करीब पांच माह से छेड़छाड़ के आरोप में जेल में बंद था। उसके खिलाफ उसकी भाभी ने ही छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था। जिसके चलते वे करीब पांच माह से जेल में बंद था। 4 फरवरी को ही जेल से बाहर आया था।

खेतड़ी . अस्पताल में मोर्चरी के बाहर गमगीन परिजन।

शव के पास बैठी बहन सजना

परिजनों के अनुसार ज्ञानचंद का बड़ा भाई सुरेश पिछले दो साल से घर से गायब है। परिजनों का आरोप है कि मिंटू के सुरेश की प|ी के साथ अवैध संबंध थे। इसका पता चलने पर ज्ञानचंद आरोपी मिंटू को घर में आने से रोकता था। इसी बात को लेकर ज्ञानचंद की हत्या कर दी गई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने सुरेश को भी गायब कर दिया है। घटना की सूचना पर सीआई शीशराम मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो जनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीआई शीशराम मीणा ने बताया कि नालपुर निवासी राजेंद्र मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार देर रात उसके भाई ज्ञानचंद (27) के साथ गांव के ही मिंटू, राकेश, कविता व प्रेम देवी ने मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार काे शव का मेडिकल बोर्ड से पाेस्टमार्टम करवाया जाएंगा।


पुलिस के अनुसार शीशराम ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई मुकेश, प|ी विद्यादेवी एवं बहन सजना के साथ झाड़ी वाले बालाजी पर धुलंडी का मेला देखने गया था। शाम चार बजे खेदड़ों की ढाणी तन गुढ़ाबावनी के मूलचंद, उसके पुत्र भंवरलाल, सुगनाराम, कमल, राधेश्याम, दुर्गाराम एवं विनोद चौधरी सहित 10-15 अन्य ने उसके भाई मुकेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसकी बहन एवं प|ी ने बीच-बचाव किया मगर छुड़ाने में नाकाम रही। मुकेश के ममेरे भाई काणिका की ढाणी निवासी राजेश ने बताया कि खेदड़ों की ढाणी के मूलचंद के लड़के ने उससे कहा था कि दो साल पहले उसके पिताजी को मुकेश ने शराब पिलाकर अंगूठी एवं पांच हजार रुपए ले लिए थे। जो अभी तक नहीं लौटाए हैं। इसके लिए उससे बदला लिया जाएगा। इसलिए उसने मुकेश को सचेत भी किया था।

अवैध संबंध बने हत्या की वजह, छेड़छाड़ का केस दर्ज था

बहन और प|ी की आंखों के सामने तड़पड़ते हुए तोड़ा दम

ज्ञानचंद

मुकेश मेघवाल
खबरें और भी हैं...