पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Discom Owes Eight And A Half Crores In Eight Thousand Of Chidwa Area

चिड़ावा क्षेत्र के आठ हजार में डिस्कॉम के साढे छह करोड़ रुपए बकाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डिस्कॉम ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली बिलों की एक हजार से अधिक बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं से वसूली अभियान चलाया है। इसके लिए फीडर इंचार्जों और बिजलीकर्मियों की दस से अधिक टीमें बनाई गई है। टीम सदस्यों को बकाया राशि नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन मौके पर ही काटने के निर्देश दिये गए हैं। निगम के चिड़ावा एईएन आरसी जांगलवा ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के आठ हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं में छह करोड़ 60 लाख रूपये बकाया है। योजना में 31 मार्च, 2019 से पहले और वर्ष 2007 के बाद कटे कनेक्शन बकाया राशि चुकाए जाने पर वापस जोड़े जाएंगे।

खबरें और भी हैं...